देश

कपिल देव ने बताया…वो किस क्रिकेट खिलाड़ी को अपना आदर्श मानते हैं..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बेंगलुरु – पूर्व भारतीय विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा कि गुंडप्पा विश्वनाथ मेरे सर्वकालिक हीरो हैं। पूर्व कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ की आत्मकथा ‘रिस्ट एश्योर्ड’ का शनिवार को भारत और श्रीलंका के बीच डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन विमोचन किया गया।

Advertisement
Advertisement

कपिल देव ने कहा कि क्रिकेट के प्रशंसक के रूप में उन्होंने पहला आटोग्राफ विश्वनाथ का लिया था और उन्होंने इसे अभी भी सहेजकर रखा है। उन्होंने कहा, ‘इस किताब को 20 साल पहले लिखा जाना चाहिए था। काश मैं उनकी तरह बन पाता और उनकी तरह व्यवहार कर पाता। मैं हमेशा उनकी तरफ देखता था। खेल के सच्चे दूत। वह मेरे सर्वकालिक हीरो हैं।’

Advertisement

भारतीय इतिहास के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल और अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले विश्वनाथ की जीवनी के सह लेखक वरिष्ठ पत्रकार आर कौशिक हैं। डे-नाइट टेस्ट के डिनर ब्रेक के दौरान महान भारतीय खिलाडि़यों कपिल देव और सुनील गावस्कर ने संक्षिप्त समारोह में किताब का विमोचन किया।

Advertisement

73 वर्षीय विश्वनाथ ने कहा कि उन्होंने शुरुआत में कौशिक के विचार को ठुकरा दिया था लेकिन बाद में उनके परिवार ने उन्हें मनाया। भारत के लिए 91 टेस्ट में 6080 रन बनाने वाले विश्वनाथ ने कहा, ‘मेरे साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया वह शानदार है। विश्व क्रिकेट के दो महान खिलाड़ियों (गावस्कर और कपिल) के बीच खड़ा होना। मेरे साथ अश्विसनीय बर्ताव हुआ।’ इस मौके पर बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि भारत के लिए खेलने की इच्छा रखने वाले युवा खिलाड़ियों को यह किताब पढ़कर खेल के बारे में काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button