छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने भानूप्रतापपुर उपचुनाव के लिए निकाली विशाल रैली, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी नेता मौजूद

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भानूप्रतापपुर उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी श्री ब्रह्मानंद नेताम के नामांकन दाखिले से पहले शहर में विशाल नामांकन रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेता मौजूद रहे। रैली में एक वाहन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेता मौजूद रहे।

Advertisement

इनके अलावा भी सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा कई वरिष्ठ नेताओं ने इस नामांकन रैली में शिरकत की। रैली में शामिल हुए लोगों का जोशोखरोश देखने के लायक था। और उसमें शामिल कार्यकर्ता गगनभेदी स्वर में भाजपा की जय जय कार कर रहे थे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button