बिलासपुर

पथरिया नगर पंचायत में अटल श्रीवास्तव ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन….


(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव पथरिया पहुंचकर नगर पंचायत पथरिया के डॉ.बी.आर.अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन (74.24 लाख) सहित करोड़ों के विकास कार्यों का विभिन्न योजनाओं के तहत् भूमिपूजन किया, भूमिपूजन समारोह के मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव के साथ के साथ विशिष्ट अतिथि राज्य पिछड़ा आयोग अध्यक्ष थनेश्वर साहू, पूर्व विधायक चुरावन मंगेश्कर, जिला पंचायत सभापति जागेश्वरी घनश्याम वर्मा, विशिष्ट अतिथि मुंगेली जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस, बिलासपुर शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा शामिल थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वालदास आनंद ने अतिथियों का स्वागत किया और स्वागत भाषण दिया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीतला द्विवेदी सहित धर्मेन्द्र श्रीवास, अनिता मरकाम, लल्ली बानो, शहीद खान, ममता इंद्रजीत यादव, मनोज पाण्डेय, प्रमोद, मनीष यादव, महेश्वरी बघेल, प्रकाश राय, संतोष पाली, तुलसी सोनवानी, कमलनारायण द्विवेदी, बलराम जायसवाल सहित नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं पथरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना संकट से उबरने के बाद अब सरकार विकास योजनाओं पर ध्यान दे रही है, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगमों में विकास के कार्य प्रारम्भ हो रहे हैं, इसका प्रमाण आज यह भूमिपूजन है। पथरिया नगर पंचायत बिल्हा विधानसभा का हिस्सा है, जो कि मुंगेली जिले में आता है, बिल्हा विधानसभा के विकास के लिए हमारे कांग्रेस के सभी पदाधिकारी जो योजनायें बनायेंगे, उन्हें मंजूर किया जायेगा और बिल्हा का विकास होता रहेगा, पथरिया नगर पंचायत के विकास के लिए आगे भी कार्य किये जायेंगे।
कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, पूर्व विधायक चुरावन मंगेश्कर, जागेश्वरी वर्मा ने भी संबोधित किया, सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button