खेल

Asia Cup 2023 :  फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 41 रन से दी शिकस्त

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : इंडिया वर्सेस श्रीलंका के बीच मंगलवार  को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप का सुपर 4 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने श्रीलंका को एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में 41 रन से हरा दिया है और फाइनल में जगह बना ली है।

Advertisement
Advertisement

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए हैं। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालगे ने पांच विकेट झटके, जबकि असलंका को चार विकेट मिला। 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

Advertisement

टीम ने तीसरे ओवर में ही पथुम निसांका को विकेट गंवाया। निसांका 6 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने उन्हें आउट किया। इसके बाद बुमराह ने कुसल मेंडिस को पवेलियन भेजा। मेंडिस 15 रन बनाकर आउट हुए। दिमुथ करुणारत्ने दो रन बना सके, उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया।

Advertisement

सदीरा कुछ देर तक क्रीज पर टिके रहे लेकिन कुलदीप यादव ने उन्हें आउट करके पवेलियन भेजा। कुलदीप ने असलंका को भी आउट किया। असलंका ने 35 गेंद में 22 रन बनाए। कप्तान शनाका 9 रन ही बना सके। धनंजय डिसिल्वा ने 66 गेंद में 41 रन की पारी खेली, उन्हें जडेजा ने कैच आउट करवाया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई। हालांकि दुनिथ वेल्लालगे ने अपनी पहली ही गेंद पर शुभमन गिल का विकेट लेने के साथ ही भारतीय बल्लेबाजों को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।

गिल 25 गेंद में 19 रन ही बना सके। दुनिथ वेल्लालगे ने इसके बाद विराट कोहली (3), रोहित शर्मा (53), केएल राहुल (39) और ईशान किशन (33) रन बनाकर आउट हुए। दुनिथ वेल्लालगे ने मैच में अपनी पहली गेंद और फिर आखिरी गेंद पर विकेट चटकाया।

आखिरी गेंद पर उन्होंने हार्दिक पांड्या को आउट किया। असलंका ने रविंद्र जडेजा (4) को आउट किया। इसके बाद असलंका ने जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को लगातार गेंदों पर आउट किया। टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में दोनों ही टीमों ने अपना पहला मुकाबला जीता है, श्रीलंका ने जारी टूर्नामेंट में अपने पिछले मुकाबले में शनिवार को बांग्लादेश को 21 रन से हराया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button