देश
रिहा हुआ आर्यन खान…..
(शशि कोन्हेर) : मुंबई: आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान (Aryan Khan) आज रिहा होंगे। सुबह कागजी कार्रवाई के बाद आर्यन को रिहा किया जाएगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला आर्यन की जमानती बनीं है। दरअसल आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद भी एक और रात मुंबई की आर्थर रोड जेल में बितानी पड़ी क्योंकि खान की रिहाई के कागजात तय समय-सीमा के भीतर जेल अधिकारियों को प्राप्त नहीं हुए थे। जेल अधिकारियों ने जमानत आदेश लेने के लिए आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे आर्थर रोड जेल के बाहर जमानत की पेटी खोली। कल आर्यन खान के जमानत आदेश की एक भौतिक प्रति भी अंदर रखी गई थी। क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में गिरफ्तारी के 25 दिन बाद गुरुवार को उच्च न्यायालय ने आर्यन को जमानत दी थी।
Advertisement