देश

अरुण साव, डॉ. रमन सिंह, नेता और नारायण चंदेल ने को दी बधाई, कहा.. नड्डा जी के नेतृत्व में जीतेंगे हर चुनाव

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाये जाने का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने श्री नड्डा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके संगठन नेतृत्व में भाजपा सभी चुनाव जीतेगी।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल को नड्डा जी ने अब तक जिस क्षमता के साथ और अधिक मजबूती दी है, उसे देखते हुए उनका कार्यकाल का बढ़ना यह सुनिश्चित कर रहा है कि आने वाले समय में भाजपा सभी चुनाव में विजय पताका फहराएगी। भाजपा ने उनके संगठन नेतृत्व में लगातार चुनावी सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अद्भुत संगठन क्षमता का परिचय दिया है।

Advertisement

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की संगठन क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि वे कुशल संगठक हैं। वे छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं और उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने सफलता प्राप्त की है। श्री नड्डा संगठन और सत्ता में समन्वय स्थापित रखने में पारंगत हैं। छत्तीसगढ़ में उनके प्रभार के दौरान वे समूचे प्रदेश के कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर जुड़े रहे हैं। छत्तीसगढ़ के प्रति श्री नड्डा को विशेष आत्मीयता है। उनका कार्यकाल बढ़ने पर छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है।

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने श्री नड्डा को बधाई देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ भाजपा में हर्ष है कि हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी के सशक्त मार्गदर्शन में यहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि नड्डा जी का कार्यकाल बढ़ने से भाजपा के मैदानी कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार हुआ है। आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा अपने राष्ट्रीय नेतृत्व को जीत का उपहार देने संकल्पित है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button