देश

झारखंड के कुख्यात जामताड़ा में नदी में नाव पलटी 25 से ज्यादा लोग डूबे….

(शशि कोन्हेर) : धनबाद/ जामताड़ा। साइबर क्राइम के लिए पूरे देश में कुख्यात (झारखंड के) जामताड़ा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बराकर नदी में नाव पलटने से 25 से ज्यादा लोगों डूब गए हैं। हादसा धनबाद जिले के बारबेंदिया और जामताड़ा जिले के वीरगांव-श्यामपुर घाट के बीच हुआ है। नाव पर सवार लोग निरसा से जामताड़ा की ओर जा रहे थे। नाव पर लोग बाइक लेकर सवार थे। पुलिस-प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान चला रही है। डूबने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बराकर नदी घाट पर लोगों की भीड़ लगी है। जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक दीपक सिन्हा और एसडीएम संजय पांडेय बचाव कार्य की देखरेख कर रहे हैं।

बारबेंदिया पुल के नजदीक हुआ हादसा

हादसा स्थल बराकर नदी में बारबेंदिया पुल के नजीदक बताया जाता है। झारखंड के धनबाद जिले के बारबेंदिया और जामताड़ा जिले बीच बड़ी संख्या में लोग नाव से आना-जाना करते हैं। साढ़े चार बजे के करीब निरसा के बांरबेंदिया घाट से नाव पर सवार होकर लोग जामताड़ा की तरफ जा रहे थे। बीच नदी में नाव पलट गई। इससे नाव पर सवार लोग डूब गए। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अशोक मंडल ने बताया कि बराकर नदी में नाव पलटने की घटना घटी है। बचाव एवं राहत कार्य जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button