बिलासपुर

थोक मंडी महासंघ के पांचवी बार अध्यक्ष बने अनिल सलूजा, और अधिजा का भी अध्यक्ष पद पर हुआ चयन…..

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – थोक फल सब्जी मंडी महासंघ का अनिल सलूजा फिर अध्यक्ष चुने गए। नये कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य तय किया है। इसके साथ थोक सब्जी व्यापारी संघ का मुकेश अधिजा के अध्यक्ष पद पर बने रहने पर सहमति बनी। सदस्यों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Advertisement

तिफरा मंडी परिसर के कार्यालय भवन में हुई बैठक में सर्वसम्मति बनी। जिसके बाद अनिल सलूजा और मुकेश अधिजा को पुनः अध्यक्ष बनाये जाने पर सदस्यों ने उनका स्वागत कर बधाई दी। थोक फल सब्जी मंडी महासंघ का पांचवी बार अध्यक्ष चुने गए अनिल सलूजा ने इस नई पारी में मंदी पहुँच मार्ग समेत व्यापारी और किसान हितों में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

कार्यकाल पूरा होने पर संघ के संरक्षक और चुनाव अधिकारी बंधु मौर्य ने सहमति बनाने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पारिवारिक वातावरण में सदस्यों से चर्चा कर अध्यक्षों के कार्य के आधार पर मनोनयन कराया। मुकेश अघिजा ने साफ कहा कृषि उपज मंडी के अधीन थोक मंडी में सफाई व्यवस्था जल्दी ठीक कराया जाएगा। खाद बनाने लगाया प्लांट शुरू कराने दबाव बनाएंगे। दोनों अध्यक्ष कार्यकारिणी की घोषणा जल्दी करेंगे। कुछ अन्य राज्यों से व्यापार बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। इस दौरान उत्साह से भरे सदस्य बधाई देते दिखे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button