छत्तीसगढ़बिलासपुर

देर आये- दुरुस्त आये.. 60 से 65 ऊंचा होगा पुलिस ग्राउंड में नगर निगम का रावण

(नीरज शर्मा के साथ सुशांत सिंह) : बिलासपुर : विजयदशमी पर्व को लेकर अब एक दिन ही बचा है। ऐसे में शहर की प्रमुख रावण दहन समितियों ने रावण की पुतले बनाने का काम शुरू कर दिया है। अंतिम समय में नगर निगम बिलासपुर द्वारा बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में रावण दहन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है बीते साल तक कोरोना महामारी की वजह से रावण के कद को छोटा किया गया था, लेकिन अब यह प्रतिबंध हट गया है।

Advertisement

वहीं नगर निगम के द्वारा पुलिस मैदान में विजयादशमी और रावण दहन को लेकर कल स्थिति स्पष्ट हुई। उसके बाद देर आयद दुरुस्त आयद की तर्ज पर इस बार फिर नगर निगम का दशानंन मजबूत कद-काठी में नजर आएंगा।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक शहर में विभिन्न समितियों के द्वारा 30 से 70 फीट तक के रावण का वध होगा। वहीं पुलिस ग्राउंड में नगर निगम द्वारा बनवाए जा रहे रावण की ऊंचाई, लगभग 60 से 65 फीट होगी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button