छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कांग्रेस से पूछ रही हैं, वादे का क्या हुआ-  रंजना साहू

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर :  छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ और सहायिकाओं के आंदोलन के संदर्भ में कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने सभी वर्गों, खासकर महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।

Advertisement
Advertisement

महिला स्व सहायता समूह की बहनें कर्ज माफी का वादा पूरा होने का इंतजार कर रही हैं और अब इस सरकार की विदाई का वक्त आ गया है। इसी तरह शराबबंदी लागू होने का वादा पूरा नहीं होगा, यह भी महिलाएं समझ चुकी हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों को अपने हक के लिए चार साल से संघर्ष करते देखा जा रहा है।

Advertisement

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि आज पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन करने विवश हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की मांगों को पूरा करने का वादा किया था।

Advertisement

कांग्रेस ने वादा किया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें को नर्सरी शिक्षक के पद पर संविलियन किया जाएगा तथा उन्हें कलेक्टर दर पर भुगतान किया जाएगा। सत्ता में आने के बाद अब तक कांग्रेस सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं से किए वादों को पूरा नहीं किया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन से प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केन्द्र बंद हो गए हैं। जिसके कारण आंगनबाड़ियों में बच्चों एव गर्भवती महिलाओं को दिये जाने वाला पोषण आहार भी बंद हो गया है।  प्रदेश के लगभग 50 हजार आंगनबाड़ी केन्द्र बंद होने से कुपोषित बच्चों को पोषण आहार से वंचित होना पड़ेगा।

साथ ही गर्भवती महिलाएं भी पोषण आहार से वंचित होंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अपनी मांगों को लेकर इससे पहले भी मार्च अप्रैल 2022 में आंदोलनरत थीं, तब कांग्रेस सरकार द्वारा केवल आश्वासन दिया गया। यह सरकार वादा करके साफ मुकर जाती है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग जायज है तथा प्रदेश सरकार अपने किए वादों को पूरा करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button