छत्तीसगढ़

पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के साथ बदसलूकी करने का आरोपी  वाहन चालक हुआ गिरफ्तार

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर : प्रदेश की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में आने वाले अनुपम नगर चौक के पास पूर्व मंत्री तथा भाजपा विधायक श्री ननकीराम कंवर के वाहन चालक के साथ ओवरटेक को लेकर बहस और पूर्व मंत्री के साथ बदसलूकी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

ड्रीम सिटी कचना थाना निवासी 21 वर्षीय अभिषेक सचदेव पिता पवन सचदेव क्रेटा वाहन क्रमांक सीजी 04 एनवी 2156 से ओवरटेक करने को लेकर पूर्व मंत्री श्री ननकीराम कंवर के वाहन चालक से और फिर पूर्व मंत्री श्री कंवर के साथ बदसलूकी करने पर उतारू हो गया।

Advertisement

इसके खिलाफ पूर्व मंत्री की ओर से थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीकृत कर अभिषेक सचदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button