छत्तीसगढ़

कभी एआईसीसी में झंडा फहरा पाएंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…? – मूणत

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को गणतंत्र दिवस पर पार्टी मुख्यालय नई दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अहम जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि आये दिन डॉ. रमन सिंह के विरुद्ध टीका – टिप्पणी करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्या कभी कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्र ध्वज फहरा पाएंगे..?

श्री मुनि ने कहा कि उन्हें (मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को) डॉ. रमन सिंह का कद अब समझ में आ जाना चाहिए कि सब्जबाग दिखाकर एक बार सत्ता हासिल कर जनता को निराश करने वाले किसी मुख्यमंत्री और शालीनता व पूर्ण कर्मठता के साथ लगातार 15 साल तक विकास तथा जनसेवा की राजनीति करने वाले विराट व्यक्तित्व में क्या अंतर होता है।

पूर्व मंत्री मूणत ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भूपेश बघेल जी आपको मुख्यमंत्री बने मात्र 4 वर्ष हुआ है।डा रमन सिंह तो 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में ध्वज फहराते रहे हैं। डॉ. रमन सिंह के स्तर तक पहुंचने के लिए आपको अभी बहुत लंबा सफर तय करना पड़ेगा।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में यही फर्क है। भाजपा अपने कार्यकर्ता को सम्मान देना जानती है।

भाजपा में सभी कार्यकर्ता होते हैं और कार्यकर्ता ही नेतृत्व करते हैं। बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बनता है। कार्यकर्ता पार्षद से केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनता है। कार्यकर्ता राष्ट्रीय मुख्यालय में ध्वज फहराने की जिम्मेदारी और सम्मान भी मिलता है। पर्व मंत्री श्री राजेश मूणत ने सवाल किया क्या कांग्रेस में यह संभव है..?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button