Uncategorized

अखिलेश यादव ने कहा…समाजवादी पार्टी की चिंता न करें,चाचा..

(शशि कोन्हेर) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी में चाचा (शिवपाल सिंह यादव) को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तो चाचा को अपनी पार्टी यानी समाजवादी पार्टी का सदस्य ही नहीं मान रहे हैं। सीतापुर जेल में बंद आजम खां के बारे में उन्होंने कहा कि हम हर स्तर पर उनके साथ हैं।

Advertisement

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य शिवपाल सिंह यादव को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि चाचा (शिवपाल सिंह यादव) तो समाजवादी पार्टी के सदस्य ही नहीं हैं। उनको समाजवादी पार्टी की चिंता करने कर जरूरत नहीं है। चाचा अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मजबूत करें। शिवपाल सिंह यादव को भाजपा से मिला बताने वाले अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्हें अपने दल को मजबूत करना चाहिए। वह बेकार में समाजवादी पार्टी पर ध्यान दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

अखिलेश यादव इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने कहा था कि जो भाजपा से मिल गया है वह समाजवादी पार्टी में नहीं रह सकता है। सपा अध्यक्ष ने यह भी पूछा कि भाजपा उनके चाचा को शामिल करने में देर क्यों कर रही है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पाटी तो उनका दल है। वह उस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। विधानसभा चुनाव में इटावा के जसवंतनगर से मैदान में उतरने के लिए समाजवादी पार्टी ने उन्हें केवल सिंबल दिया और जब कोई सिंबल देता है तो सदस्य बनाना पड़ता है। अब सिंबल देने का मतलब यह तो नहीं कि कोई उस दल को अपनी पार्टी ही बताने लगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button