भिलाई

पानी, बिजली की समस्या को लेकर कॉलोनी के लोगों ने किया बाल्टी के साथ प्रदर्शन….

Advertisement

(रत्नाकर अलवा संवाददाता लोकस्वर टीवी दुर्ग) : भिलाई के जुनवानी में स्थित चौहान ग्रीन वेली के रहवासियों का आक्रोश पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर फुट पड़ा। स्थानीय रहवासियों ने आज चौहान ग्रीन वेली के मैन गेट को जाम कर दिया, चौहान बिल्डर पर रहवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि चौहान बिल्डर घर बेचने के बाद एग्रीमेंट होने के बावजूद भी अपनी मनमानी कर रहे है, न मेंटनेंस डिपार्टमेंट हमारी समस्याओं पर ध्यान दे रहा है और न भिलाई नगर पालिका निगम जबकि हम टैक्स भिलाई नगर निगम को देते है पर न पानी बिजली की समस्या पर कोई ध्यान नही देता।

Advertisement

वही पानी न होने के वजह से निस्तारी से लेकर पीने के पानी तक के लिए काफी समस्याए हो रही है, फिलहाल पुलिस की समझाइश पर कालोनी वासियो ने प्रदर्शन को खत्म कर दिया है, आपको बता दे चौहान ग्रीन वेली जहाँ हज़ारो लोग रहते है उन्हें हर वर्ष इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत होती है जिसपर बिल्डर ध्यान नही देता।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button