बिलासपुर

शुक्रवार के बाद आज शनिवार को भी शहर में होती रही झमाझम बारिश

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। शहर में आज शनिवार को दोपहर को शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर शाम तक झमाझम बरसता रहा। आज दोपहर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर का जनजीवन ठप सा हो गया है। एक तो आज सेकंड सैटरडे अवकाश के कारण शहर में सड़कों पर वैसे भी चहल-पहल कम थी। सन्नाटा सा था।

Advertisement
Advertisement

उस पर लगातार हो रही बारिश और उसके कारण मौसम में बढी ठंडक ने लोगों को अपने-अपने घरों में कैद सा कर दिया। यह बात जरूर है कि इस बारिश ने ग्रामीण क्षेत्र में धान की खरीफ फसल के लिए पेट भर पानी का इंतजाम कर दिया है। लेकिन बारिश का यह सिलसिला अगर आज रात भर और उसके बाद रविवार को पूरे दिन ऐसे ही झमाझम जारी रहा तो बिलासपुर शहर में कई जगह जल भराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी। वही नदी नालों में भी लबालब पानी हो जाएगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button