बिलासपुर

राज्य खेल अकादमी का ट्रायल शुरू, खिलाड़ियों को दिया जाएगा उच्चस्तरीय खेल प्रशिक्षण


(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर/ राज्यभर से आए खिलाड़ियों का बहतराई स्टेडियम में मेला लगा है। यहां गुरुवार से राज्य खेल अकादमी के लिए ट्रायल शुरू किया गया है। 8 से 17 वर्ष तक के 548 बालक – बालिका खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने रजिस्टर्ड किये गए है। पहले दिन बेसिक मोटर एबिलिटी टेस्ट लिया गया जिसमें मुख्य रूप से शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया गया। हॉकी, एथलेटिक्स और तीरंदाजी खेलों के अकादमी सलेक्शन के लिए साई ( स्पोर्ट्स ऑथारिटी ऑफ इंडिया) से कोच बुलाये गए है। जो दूसरे चरण में खिलाड़ियों का स्किल परखकर उन्हें चयन के लिए अंक प्रदान करेंगे। असिस्टेंट डायरेक्टर जिला खेल राजेन्द्र डेकाटे को ट्रायल आयोजन का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने जानकारी दी है कि आयोजन 5 दिनों का होगा। जिसमें प्रत्येक खेल के लिए अलग अलग चयन प्रक्रिया होगी। यह राज्य खेल अक़दमी का बोर्डिंग ट्रायल है। हर लिहाज से फिट और खेल कौशल के आधार पर अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को उनके विधा का उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। अकादमी का उद्देश्य प्रदेश में खिलाड़ी तैयार करना है। इसकी हाल ही में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने बिलासपुर में घोषणा कर विधिवत शुरआत की थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button