बिहार

आखिरकार बदले गए बिहार के कानून मंत्री…अपहरण के मामले में है आरोपी..!

(शशि कोन्हेर) : सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट में विधि मंत्री बनाए गए पटना के एमएलसी कार्तिक कुमार  को उनके पद से हटा दिया है। कार्तिक कुमार के स्थान पर अब  गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री डा. शमीम अहमद  को नया विधि मंत्री बनाया गया है।

Advertisement

वहीं कार्तिक को अब बिहार के गन्ना उद्योग विभाग में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नए मंत्रियों के विभागों में बदलाव को लेकर कैबिनेट सचिवालय से आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि पहली सितंबर तक के लिए हाईकोर्ट  ने कार्तिक कुमार को जमानत दी थी।

Advertisement
Advertisement

विवादों में घिरे रहे कार्तिक

Advertisement

16 अगस्त को कार्तिक कुमार को बिहार का विधि मंत्री बनाए जाने को लेकर काफी विवाद था। उन पर अपहरण के एक मामले में फरार होने को लेकर वारंट जारी हुआ था। जिसके बाद कार्तिक सिंह को मंत्री बनाए जाने के बाद बीजेपी काफी हमलावर थी। यहां तक कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और वामदलों ने भी कार्तिक सिंह को मंत्री बनाए जाने को लेकर आपत्ति जाहिर की थी।

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ मामले में नीतीश कुमार  ने भी यह स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले में वह कुछ भी फैसला नहीं लेंगे। जो फैसला लेना है वह तेजस्वी यादव ही लेंगे। अब विवादों को विराम देने के लिए तेजस्वी यादव ने बड़ा फैसला ले लिया है।

मंत्र‍िमंंडल सचिवालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना

मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से मुख्‍य सचिव आमिर सुबहानी ने राज्‍यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि संविधान के अनुच्‍छेद 166 (3) में प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एवं संविधान के अधीन बनी कार्यपालि‍का नियमावली के नियम 6 (1) एवं 7 (1)  के अनुसार मुख्‍यमंत्री की सलाह से राज्‍यपाल के आदेश पर कार्तिक कुमार को विधि विभाग के स्‍थान पर गन्‍ना उद्योग विभाग एवं गन्‍ना उद्योग विभाग के मंत्री डॉ शमीम अहमद विध‍ि विभाग का कार्य आवंटित किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button