देशबिहार

नीतीश कुमार ने शपथ लेने के बाद किया मोदी पर हमला.. कहा… 2014 में आने वाले 2024 में नहीं रहेंगे

(शशि कोन्हेर) : नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के सीएम के तौर पर शपथ लेते ही भाजपा पर तीखा हमला बोला है। नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बिना नाम लिए ही हमला बोलते हुए कहा कि क्या 2014 में आने वाले 2024 में रह जाएंगे? हम रहें या न रहें, वो 2024 में नहीं रह जाएंगे।

Advertisement

नीतीश कुमार ने भाजपा संग गठबंधन तोड़ने पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ महीने से हम कोई बातचीत नहीं कर रहे थे, जो हो रहा था, वह गलत था। नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 के चुनाव में जेडीयू के साथ क्या बर्ताव हुआ था। हमारा भाजपा के साथ जाने से नुकसान हुआ था।

Advertisement
Advertisement

नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पर्टी के सब लोग बोलते रहे कि भाजपा को छोड़ दिया जाए। इसलिए हमने यह फैसला लिया था। पीएम पद की दावेदारी को लेकर कहा कि यह सब छोड़ दीजिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जाएगा। हम भी तो विपक्ष में ही आ गए हैं।

Advertisement

देश भर में घूमकर विपक्ष को मजबूत करने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम आगे सब कुछ करेंगे। हम चाहेंगे कि पूरा विपक्ष एक होकर आगे बढ़े और प्लान तैयार करे। इन लोगों को 2014 में बहुमत मिला था, लेकिन अब तो 2024 आ रहा है।

Advertisement

बिहार के एक बार फिर सीएम बने नीतीश ने कहा कि हम लोगों ने उनको सपोर्ट किया, लेकिन उनकी तरफ से जेडीयू को ही खत्म करने की कोशिश की गई। इसीलिए हम पुरानी जगह पर चले गए। वाजपेयी और मोदी के बीच अंतर को लेकर पूछने पर नीतीश कुमार ने कहा कि वह तो बहुत प्रेम करते थे। उसे हम भूल नहीं सकते हैं।

उस समय की बात ही दूसरी थी। अटल जी और उस वक्त के लोगों का जो प्रेम था, उसे भूला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पर कुछ नहीं कहना है। हमने एक आदमी दिया था, वह तो उनका ही हो गया। यह बात कहकर उन्होंने सीधे तौर पर आरसीपी सिंह पर निशाना साध दिया।

तेजस्वी यादव ने भी शपथ के बाद कहा कि हम नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार को आगे ले जाएंगे। हम जल्दी ही नौजवानों के लिए रोजगार पर कुछ करेंगे। भाजपा के धरने पर बैठने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके बारे में हम क्या कहें। बैठे रहने दो। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया। उनकी ही सरकार है, दिल्ली में ही धरना दें और वाजिब हक बिहार को दिलाएं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button