खेल

IPL 2024 : कोहली-जैक्स की पारी ने गुजरात को उनके घर में हराया… प्लेऑफ की रेस में बरकरार..

Advertisement

आईपीएल 2024 के 45वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 9 विकेट से हरा दिया. 28 अप्रैल (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में आरसीबी को जीत के लिए 201 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 16 ओवर में हासिल कर लिया. आरसीबी की 10 मैचों में यह तीसरी जीत रही.

Advertisement

आरसीबी की जीत के हीरो विराट कोहली और विल जैक्स रहे. विल जैक्स ने सिर्फ 41 गेंदों पर शतक जड़ दिया. जैक्स ने 100 रनों की नाबाद पारी में 10 छक्के और पांच चौके लगाए. वहीं कोहली ने नाबाद 70 रन बनाए.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने तीन विकेट पर 200 रन बनाए. गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल रहे. वहीं शाहरुख खान ने भी 30 गेंदों पर 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

शाहरुख की पारी में तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे. शाहरुख और सुदर्शन के बीच तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने गुजरात को मोमेंटम प्रदान किया. शाहरुख के आउट होने के बाद डेविड मिलर और सुदर्शन के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 69 रनों की पार्टनरशिप हुई.

मिलर ने दो चौके और एक सिक्स की मदद से 19 गेंदों पर 26 रन बनाए. आरसीबी की ओर से स्वप्निल सिंह, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button