छत्तीसगढ़

महादेव घाट में हादसा..नदी में डूबने से बच्ची की मौत

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। महाशिवरात्रि के दिन राजधानी रायपुर के महादेव घाट से दुखद खबर यह है कि खारून नदी में नहाने के लिए उतरी एक 14 साल की बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर डीडी नगर पुलिस पहुंची और नदी से बच्ची की लाश बरामद कर ली है। इतनी भीड़भाड़ व सुरक्षा व्यवस्था के बीच आखिर हादसा कैसे हो गया पुलिस पड़ताल कर रही है।

Advertisement
Advertisement


जानकारी के अनुसार 14 साल की नाबालिग लड़की महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा करने महादेव घाट गई थी। इस बीच नदी में नहाने के दौरान वह डूब गई। बताया जा रहा है कि बच्ची नदी की तेज धार में बह गई थी। वहीं गहराई में पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। डीडी नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
फिलहाल पता नहीं चला है कि बच्ची कहां की रहने वाली है और किसके साथ वहां पहुंची थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button