छत्तीसगढ़

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान-प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय बिलासपुर संभाग के मीडिया प्रभारी नियुक्त

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर छतीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से शुरुआत हो चुकी है। जिला ब्लाक और बूथ स्तर तक चलने वाले इस अभियान के समाचारों की दृष्टि से प्रदेश कांग्रेस के द्वारा प्रदेश प्रवक्ता श्री अभय नारायण राय को बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

उनके अलावा  घनश्याम राजू तिवारी को रायपुर संभाग, सुरेंद्र वर्मा को बस्तर संभाग, वंदना राजपूत और मणि प्रसाद वैष्णव को दुर्ग संभाग तथा नितिन भंसाली को सरगुजा संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button