छत्तीसगढ़

पाराघाट के राशि प्लांट में ब्लास्ट से झुलसे मजदूरों के लिए, आम आदमी पार्टी ने की मुआवजे की मांग

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पराघाट में संचालित राशि प्लांट में हुए भीषण हादसे में 6 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। पीड़ितों से मिलने आम आदमी कार्यकर्ता शनिवार रात बिलासपुर के महादेव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित मजदूरों के लिए उचित मुआवजे की मांग की।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पराघाट में स्थित राशि प्लांट में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। ठेकेदार के कर्मचारी एक गर्म लोहे के टैंक को काटने में जुटे हुए थे। इसी दौरान टैंक में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में काम कर रहे जितेंद्र बंजारे, दाउ सिंह ध्रुव, दिनेश सोनी, दिनेश वर्मा, अजय टंडन और दीपक वर्मा झुलस गए। इनमें दाउ ध्रुव, दीपक और दिनेश की हालत गंभीर है।

Advertisement

हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन ने झुलसे हुए मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर प्लांट प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाशकांत ने बताया कि प्लांट ने हादसे की सूचना नहीं दी, लेकिन उन्हें मीडिया के माध्यम से हादसे की जानकारी मिली है। पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

आम आदमी पार्टी के नेता अस्पताल पहुंचे

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी ने महादेव अस्पताल में पहुंचकर पीड़ित मजदूरों से मुलाकात की। उन्होंने झुलसे कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने झुलसे मजदूरों के बेहतर उपचार, मुआवजा और स्थायी नौकरी की मांग की है।

आनंद प्रकाश मिरी के साथ धरम भार्गव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्लांट बिना किसी मानक सुरक्षा के केवल कुछ जूनियर कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। टीम ने प्लांट के अधिकारी पिनाकी बोस से फोन पर बात की। उनसे पता चला कि उन्हें घायलों की वास्तविक संख्या तक पता नहीं है।

आप नेता ने कहा कि प्लांट के ऐसे कर्मचारी को तुरंत कंपनी से बाहर किया जाना चाहिए और योग्य व्यक्ति को अहम जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। वहीं कुछ कर्मचारियों ने बताया कि पिनाकी बोस कुछ लोगों से सांठगांठ कर कर्मचारियों को ठेके पर रखते हुए उन्हें डरा-धमकाकर काम करवा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर उसके खिलाफ बोलने से डरते हैं कि कहीं ठेकेदार उसे नौकरी से न निकलवा दें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button