बिलासपुर

चरस लाकर बिलासपुर में बेचने वाला युवक गिरफ्तार…..

Advertisement

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर -एसपी संतोष कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए निजात अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत सभी थानों को अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चरस बेचने वाले मूलतः मेरठ ईश्वर पुरी निवासी आकाश छारी को गिरफ्तार किया है जो बिलासपुर के गंगानगर आदिनाथ परिसर में किराए का कमरा लेकर रह रहा था।

Advertisement

बताया जा रहा है कि वह मेरठ से चरस लाकर बिलासपुर में बेचा करता था, उसके पास से 15 ग्राम चरस के साथ बिक्री की रकम 1300 रुपए और दो मोबाइल भी जब्त किया गया है। आरोपी आकाश छारी को उसलापुर ओवर ब्रिज के नीचे चरक बेचते हुए पकड़ा गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button