रायपुर

युवक के दो लड़कियों से इश्क़ के चक्कर मे एक प्रेमिका ने कर ली आत्महत्या, युवक गिरफ्तार….

Advertisement


रायपुर – युवक के दो लड़कियों से इश्क के चक्कर में एक की जान चली गई। युवती की मौत के 22 दिन बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके का है। ग्रीन ग्लोरी कॉलोनी के पास एक मकान में 25 साल की लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जांच में अब पुलिस ने पाया कि वो अपने प्रेमी से परेशान थी। पुलिस ने अमोल टोप्पो पर खुदकुशी के लिए उकसाने का भी केस दर्ज किया। घटना के बाद से ही छिप रहे अमोल टोप्पो को पुलिस ने बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। 

Advertisement
Advertisement

17 जुलाई को पुलिस को इस खुदकुशी के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दुपट्‌टे से बने फंदे पर सीलिंग से प्रतिभा का शव लटका हुआ था। जांच टीम ने शव को उतारकर अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया कि प्रतिभा अमोल से प्यार करती थी। पढ़ाई और काम के सिलसिले में वो रायपुर के खम्हारडीह में रहती थी। लड़की का परिवार मूलत: रायगढ़ जिले का रहने वाला है। घर वालों ने पुलिस को बताया कि अमोल उसे परेशान करता था इस वजह से बेटी ने खुदकुशी कर ली।

Advertisement

पढ़ाई के दौरान ही दोनों एक दूसरे से मिले और पिछले कुछ सालों से दोनों के बीच संबंध था। घटना से कुछ महीने पहले ही अमोल और प्रतिभा का ब्रेकअप हो गया था। तब अमोल को किसी और लड़की से इश्क हो गया। ये खबर प्रतिभा को लगी तो उसने इस बात पर भी अमोल से विवाद किया। अमोल ने दूसरी लड़की का साथ छोड़ देने का भरोसा दिलाया। मगर ये झूठ था। बात जब प्रतिभा को पता चली तो वो यह विश्वासघात सह न सकी। प्रतिभा ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस बलरामपुर से प्रेमी अमोल को पकड़कर ले आई है। 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button