अम्बिकापुर

एक दिन पहले अम्बिकापुर में बड़े ही धूमधाम से मना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – सरगुजा संभाग के युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात के दौरान एक दिन पहले अम्बिकापुर में बड़े ही धूमधाम से मुख्यमंत्री श्री बघेल का जन्मदिन, बड़ी संख्या में उपस्थित युवा, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी का मना रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी उपस्थित रहे।

Advertisement

यह केक मिलेट रागी से बना हुआ है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शुरू किए गए मिलेट मिशन के तहत किसानों को इन फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Advertisement

इस हेतु किसानो को उन्नत किस्म की बीज के साथ अन्य सहायता दी जा रही है।

जिससे किसानों को मंडी में रागी की काफी अच्छी कीमत मिल रही है साथ ही इसकी खेती करना भी कठिन नहीं है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को भेंट – मुलाकात कार्यक्रम के सिलसिले में पीसीसी चीफ दीपक बैज और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के साथ अंबिकापुर के दौरे पर थे। वहां के युवाओं को जब पता चला कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है, तो युवाओं ने आयोजन स्थल पर ही बर्थडे सेलिब्रेट करने का फैसला कर लिया। इसके लिए युवा जिद करते हुए कहने लगे कि हम अभी और यहीं पर ही कका का जन्मदिन मनाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल भला अपने युवा भतीजों को मना कैसे करते? उन्होंने तुरंत हामी भर दी। फिर क्या था, उत्साहित युवाओं ने आनन फानन में केक का इंतजाम कर दिया और मंच पर ही बर्थडे पार्टी शुरू हो गई। युवा हैप्पी बर्थडे टू यू कका गाते हुए जमकर थिरकने लगे। भूपेश बघेल भी मगन हो गए। उन्होंने केक काटा। दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को केक खिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भी श्री बैज को अपने हाथों से केक खिलाया। श्री बैज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चिरायु रहने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप यूं ही चिरकाल तक छत्तीसगढ़ महतारी और उसकी संतानों की सेवा करते रहें। टीएस सिंहदेव ने भी मुख्यमंत्री को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान आयोजन स्थल पर बड़ा ही भावपूर्ण दृश्य दिखाई दे रहा था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button