मनोरंजन

देसी देसी ना बोल्या कर छोरी रे.. जैसे सुपरहिट गानों के हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में देहांत

(शशि कोन्हेर) : हरयाणवी गानों के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ’देसी-देसी ना बोल्या कर छोरी रे’ व ’सॉलिड बॉडी’ जैसे लोकप्रिय गानों के सिंगर हरियाणा के राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में मंगलवार अल सुबह निधन हो गया।

Advertisement

राजू लंबे समय से बीमार थे और हॉस्पिटल में भर्ती थे। इतनी कम उम्र में राजू पंजाबी का निधन हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बेहद बड़ी क्षति है। जानकारी के अनुसार, राजू लंबे समय से पीलिया से ग्रसित थे और उनका इलाज चल रहा था। उनकी तबियत में सुधार आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। इसके बाद अचानक दोबारा उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि पीलिया की वजह से उनके लीवर और फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी और उन्हें वेटिंलेटर पर रखा गया था। इसके बाद मंगलवार तड़के उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Advertisement

राजू अपने पीछे अपनी पत्नी व 3 बेटियां छोड़ गए हैं। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी उन्होंने 12 अगस्त को अपना एक गाना रिलीज किया था। बता दें कि ‘देसी देसी’ के अलावा उनके ‘सैंडल’, ‘सॉलिड बॉडी’, ‘तू चीज लाजवाब’, ठाडा भरतार’, ‘स्वीटी’ जैसे गाने भी बेहद लोकप्रिय हुए थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button