बिलासपुर

आज स्व. अर्जुनसिंह सिंह जी की जयंती

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। 5 अप्रैल, 2006 को तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने केंद्र सरकार के शिक्षा संस्थानों ने 27% ओबीसी आरक्षण लागू करके लाखों ओबीसी की दुनिया बदल दी। IIT, IIM, AIIMS, DU, BHU, NEET सब जगह का ओबीसी कोटा वहीं से आया। अब तक कई लाख ओबीसी इस तरह से एडमिशन लेकर तमाम जगहों पर पहुँचे है। जहां तक बिलासपुर की बात है बिलासपुर के लिए मध्य प्रदेश के दौर में मुख्यमंत्री रहते हुए और उसके बाद केंद्र में मंत्री रहने के दौरान बिलासपुर के लिए जो किया गया वह हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने ही बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना की। और बाघ में केंद्र में मानव संसाधन मंत्री होने के दौरान उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने रायपुर के आगे बिलासपुर के वजूद की लकीर को लंबा करने की दिशा में अपनी ओर से हरसंभव प्रयास किए। देश के पंजाब से लोंगोवाल समझौता के जरिए आतंकवादी ताबूत में आखिरी कील ठोंकने का काम भी पंजाब में राज्यपाल रहते हुए स्व अर्जुन सिंह ने ही किया था।

Advertisement

आज उन्ही स्व अर्जुन सिंह की जयंती है। नमन कीजिए उस महामानव को।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button