बिलासपुर

आरपीएफ की सतर्कता से, लड़के-लड़की को किया गया परिजनों के सुपुर्द…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – रेलवे सुरक्षा बल, प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार अन्य बल सदस्यो के साथ दिनांक 13.04.2022 को गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-मुबंई मेल में झारसुगुड़ा से अनुरक्षण करते हुए आ रहे थे उसी दौरान सक्ती-चांपा रेलवे स्टेशन के मध्य 01 लड़का एंव लड़की उक्त गाड़ी में संदिग्ध दिखाई दिये, जिनसे पूछताछ करने पर लड़के ने अपना नाम व पता शरीफुल शेख, वल्द पोथम शेख, उम्र 22 वर्ष, निवासी पश्चिमपारा, शांतिपुर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) एंव लड़की ने अपना नाम व पता मौसमी खातून, वल्द आलीफ शेख, उम्र 17 वर्ष, निवासी गोराईखेत्रो, शांतिपुर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) बताया। पूछताछ के क्रम में उन दोनो ने बताया कि, वे आस-पड़ोस मेें रहते है एवं एक दुसरे से प्यार करते है एंव आपस में शादी करना चाहते है किंतु उनके घर वाले राजी नही होने के कारण दोनो ने यह फैसला किया कि, भागकर मुबंई चले जायेगें और वही जाकर शादी कर लेगें। दिनांक 12.04.2022 दोनो हावड़ा रेलवे स्टेशन आये वहां हम मुबंई मेल में सवार हो गये एवं टी.टी. से मिलकर हावड़ा से मुबंई तक का ई.एफ.टी. (नंबर 034217 मूल्य 1400/- ) बनवाया। ट्रेन में जगह नही मिलने के कारण दोनो दरवाजे के पास ही बैठ गये। उन दोनो से उनके परिजनो का मोबाईल नंबर 9131705351 लेकर संपर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि, वे दोनो घर से भागे हुए है जिस कारण उनका प्राथमिकी रिपोर्ट कालीगंज थाना, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) में दर्ज कराया गया है। उक्त आधार पर कालीगंज पुलिस थाना से संपर्क किया गया तो यह घटना सत्य पाई गई और पता चला कि, इस संबध में कालीगंज पुलिस थाना में अपराध क्रमांक 220/2022, धारा 363/365/34 आई.पी.सी. का मामला दर्ज है और पुलिस द्वारा इन दोनो को रोक कर रखने हेतु निवेदन किया गया। तत्पश्चात इस बारे में कालीगंज पुलिस थाना को सूचना देकर, दोनो को चांपा रेलवे स्टेशन पर उतारा गया एंव रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में महिला बल सदस्यो की उपस्थिति में दिनांक 13.04.2022 को रखा गया।आज दिनांक 14.04.2022 को कालीगंज पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक विकास घोष अन्य स्टाफ के साथ रेलवे सुरक्षा बल, चांपा में उपस्थित हुए उपरांत अन्य वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर लड़का शरीफुल शेख एंव लड़की मौसमी खातून को अग्रिम कार्यवाही हेतु सही सलामत सुपुर्द किया गया। दोनो के पास 01-01 नग मोबाईल, 01-01 नग आधार कार्ड , 01 नग हावड़ा से मुबंई तक का ई.एफ.टी. टिकट एंव 01-01 नग पिठ्ठू बैग जिसमें इस्तेमाली कपड़े है। आज दिनांक को ही स्थानीय पुलिस कालीगंज द्वारा इस मामले में आरोपी शरीफुल शेख एंव पिड़िता मौसमी खातून का ट्रांजिट रिमांड माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, जांजगीर से स्वीकृति उपरांत उन्हे अपने साथ लेकर कालीगंज, जिला नदिया (पष्चिम बंगाल ) हेतु रवाना हो चुके है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button