बिलासपुर

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव आज भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय को समाज से जोड़ने तथा सेवा और ज्ञान के परस्पर आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से निर्मित जीजीवी श्रवण लाइव (जीएसएल)का शुभारंभ किया। इस समारोह में भाजपा सांसद तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साहू ने विश्वविद्यालय में विभिन्न संकाय में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए “शिक्षार्थ प्रवेश सेवार्थ प्रस्थान” को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रजनीश सिंह , डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री अरुण साव ने समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों और छात्रों को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मिष्ठान वितरित किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button