देश

मुंबई में आतंकी हमला करने की धमकी…..तालिबान के नाम से एनआईए को मिला ई-मेल

मुंबई में आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट है कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को एक ई-मेल मिला है। जिसमें मुंबई के कई इलाकों को दहलाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो गई हैं। जानकारी मिली है कि ई-मेल भेजने वाले ने खुद को तालिबानी बताया है और कहा है कि वह अपने आका सिराजुद्दीन हक्कानी के कहने पर ऐसा कर रहा है।

Advertisement

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकी हमले को लेकर धमकी दी गई है। सूत्रों ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को एक ई-मेल मिला, जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों के होश उड़ गए। ई-मेल में मुंबई को दहलाने की धमकी दी गई है। ई-मेल करने वाले ने खुद के नाम का खुलासा तो नहीं किया लेकिन, यह कहा कि वह तालिबानी लड़ाका है और अपने आका और तालिबान प्रमुख सिराजुद्दीन हक्कानी के कहने पर ऐसा कर रहा है।

Advertisement

उधर, धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और शहर के सभी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही एनआईए, ई-मेल किसने भेजा, इसका पता लगाने में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button