बिलासपुर

तखतपुर में विवाहिता ने की आत्महत्या….

Advertisement

बिलासपुर – (शील कुमार पाठक) – बीती रात तखतपुर के वार्ड क्रमांक 12 हाई स्कूल के पास रहने वाली नीतू दुबे ने अज्ञात कारणों से घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार नीतू दुबे और पति राजेश दुबे बीती रात भोजन करके सोए थे। रात को अचानक नीतू दुबे उठकर आंगन की ओर चली गई।उसके काफी देर तक वापस नहीं आने पर जब राजेश दुबे ने जब कमरे का दरवाजा खोलने का कोशिश किया तो पता चला कि दरवाजा बाहर से बंद था।

Advertisement
Advertisement

अनहोनी की आशंका में राजेश दुबे दरवाजे को तोड़ कर बाहर निकला। जब वह आंगन तो वहां यह देखकर घबरा गया कि नीतू दुबे ने घर के आंगन में फांसी लगा ली है। उसने आनन-फानन रस्सी काट कर उन्हें नीचे उतारा।पर तब तक देर हो चुकी थी।और नीतू दुबे की मौत हो चुकी थी। दुख की बात है कि कल ही नीतू दुबे का जन्मदिन था।

Advertisement


घटना की जानकारी तखतपुर पुलिस को दे दी गई है‌। और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button