बिलासपुर

नेपाल में सम्पन्न अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग स्पर्धा में बिलासपुर के खिलाड़ियों ने लहराया भारत का परचम

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर / काठमांडू (नेपाल) में 10 से 13 मार्च तक आयोजित अंतराष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिलासपुर के 3 खिलाड़ियों का चयन भारत की तरफ से अलग अलग वर्ग समूह में किया गया था।इस प्रतियोगिता में अख्तर खान ने मास्टर 2 कैटेगरी में भारत के लिए कांस्य पदक जीता। मुर्तजा खान ने सीनियर कैटेगरी में भारत के लिए रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। खिलाड़ी थालेश्वर राठिया अपने वजन वर्ग समूह में पांचवे स्थान पर रहे। बिलासपुर शहर के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय रहा।

Advertisement
Advertisement

अख्तर खान इसके पूर्व 5 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर लगातार पदक जीतते रहे है। मुर्तजा खान अलग अलग खेलो के लिए युवाओं को राष्ट्रिय प्रतियोगिता के लिए तैयारी भी कराते है,और खुद प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर नए युवा खिलाड़ियों के प्रेरणाश्रोत बन रहे है। तीनो खिलाड़ियों को शहर विधायक शैलेश पांडे,महापौर रामशरण यादव एवं योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह,कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शेख समीर, कांग्रेस के शहर सचिव युसूफ हुसैन, वाहिद भाई निसार अहमद सहित अन्य लोगों ने ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button