छत्तीसगढ़बिलासपुर

देखें VIDEO- शहर में मंगलवार की सुबह लंबा लाईन गोल…और CSEB के श्याम टाकीज फ्यूजकाल आफिस में मच्छरदानी तानकर सो रहे कई कर्मचारी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। हमेशा की तरह आज मंगलवार की सुबह सुबह भी बिलासपुर शहर में हुई बारिश लंबी बिजली गोल की समस्या लेकर आई। सुबह लगभग 5 बजे बारिश शुरू हुई नहीं हुई थी की बिजली वालों ने लाइन गोल कर दिया।

Advertisement
Advertisement

जिसके बाद अभी तीसरा घंटा चल रहा है और बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इसकी जानकारी देने के लिए जब श्याम टॉकीज फ्यूज काल ऑफिस फोन लगाया गया तो वहां लगातार घंटी बजने के बाद भी कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा था।

Advertisement

इससे झल्लाए लोग वहां पहुंचे तो वहां का नजारा ही कुछ ऐसा था कि सबका गुस्साना स्वाभाविक ही था। वहां सामने के दोनों कमरों में 5-7 मच्छरदानिया लगाकर ड्यूटी कर्मचारी शहर की लाइन गोल होने के बाद भी बाकायदा खर्राटे भरते हुए सो रहे थे।

Advertisement

शहर में लाइट भले ही गोल हो लेकिन यहां पंखे चल रहे थे। इसलिए सुबह के ठंडे माहौल में पंखे की हवा मैं उनकी नींद कुछ गहरी ऐसी थी कि चार-छह बार जोर-जोर से आवाज देने के बाद भी उनकी कुंभकर्णी निद्रा खुलने का नाम नहीं ले रही थी।

सोचा जा सकता है कि उधर लाइन गोल होने के कारण शहर के लोग सुबह-सुबह परेशान हो रहे थे। और इधर श्याम टॉकीज फ्यूज काल ऑफिस में CSEB का मेन्टेनेंस स्टाफ, मच्छरदानी लगाए पंखे की हवा में सुबह 7 बजे तक खर्राटे भर रहा था। बैंकों से भी अधिक तनखा पाने वाले विद्युत मंडल के कर्मचारियों तथा अधिकारियों की यह है कर्तव्य परायणता..!

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button