छत्तीसगढ़

5 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में मारा गया

(शशि कोन्हेर) : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एटेपाल के जंगलों में शुक्रवार को डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक 5 लाख का इनामी नक्सली माड़वी कोशा मारा गया है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

दंतेवाड़ा पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जवान एटेपाल इलाके में सर्च अभियान चला रहे थे। तभी जंगलों से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

Advertisement
Advertisement

मुठभेड़ के बाद मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग करने पर एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। इसकी शिनाख्त नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया कमेटी मेम्बर माड़वी कोशा के रूप में हुई है, जिस पर हत्या, लूट, आगजनी पुलिस पार्टी पर हमले जैसे 20 संगीन अपराध दंतेवाड़ा जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज है। साथ ही पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि मुठभेड़ स्थल से जवान वापस लौट रहे हैं, जिसके बाद मुठभेड़ से जुड़ी और अपडेट मिल पाएगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button