छत्तीसगढ़

घर-घर तिरंगा अभियान… पार्षद ने तिलक नगर में घर घर जाकर बितरित किया तिरंगा

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जा रहे अमृत महोत्सव का माहौल पूरे शहर में बनता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के घर-घर तिरंगा अभियान के प्रदेश प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा बिलासपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ भवन में ली गई पार्षदों की बैठक का असर अब दिखने लगा है।

Advertisement

शहर में हर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद वार्ड वासियों को घर-घर जाकर देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा झंडा वितरित कर रहे हैं। शहर के तिलक नगर वार्ड में वार्ड पार्षद श्री राजेश सिंह के द्वारा  पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के घर घर जाकर वार्ड वासियों को तिरंगा झंडा प्रदान किया गया।

Advertisement
Advertisement

और सभी से आग्रह किया गया कि वे इसे शान से अपने घर पर पड़ा कर घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। आपके साथ कौन-कौन है उसको देख लेता हूं।

Advertisement

इस दौरान श्री राजेश सिंह के साथ पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण उर्फ बबलू कश्यप पंकज श्रीवास्तव कौस्तुभ वर्तक गजानन पेंढारकर किरण भुरंगी अनिरुद्ध मिश्रा जी अनंत देवेंद्र सोमवार चंद्रशेखर बघेल आनंद कश्यप विपिन ठाकुर अंबर चतुर्वेदी ओंकार शिलेदार और निरंजन गहवई समेत बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button