छत्तीसगढ़

महिना लेना बंद करो…..सट्टा, जुआ अपने आप बंद हो जायेगा : डॉ. रमन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : राजनांदगांव – क्षेत्रीय विधायक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पं. दीनदयाल जयंती व प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात ग्राम अंजोरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेेने पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सट्टा, जुआ ऑनलाईन बंद करने का काम बंद करें, महिना लेना बंद करें, सट्टा, जुआ अपने आप बंद हो जावेगा।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि जिले का पुलिस अधीक्षक चाहे तो कहीं भी सट्टा, जुआ की वसूली बंद हो जावेगी। छोटे-छोटे सट्टा, जुआरियों को गिरफ्तार कर अपनी उपलब्धि बताते हैं।

Advertisement


डॉ. रमन ने सरकार व पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक जूते को ही जोर से पटके तो कहीं भी सट्टा, जुआ नहीं मिलेगा। डॉ. रमन ने कहा मैं सस्ता, सरल फार्मूला बतात हूं। पैसा लेना बंद कर दें, जो पैसा देने आते हैं, उन्हें गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्रवाई हो।

Advertisement


यहां यह उल्लेखनीय है कि कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा बैठक में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को स्पष्ट शब्दों में कहा कि सट्टा, जुआ बंद हो। एक प्रश्न के जवाब में डॉ. रमन इसका जवाब कड़े शब्दों में कहा कि सारा खेल पैसे के लेनदेन का है।


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में भाग लेेने आये थे। उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल ने देश को नई दिशा दी। जनसंघ के प्रमुख रहे पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बलराज मधोक, दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की कल्पना की। पार्टी को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत अंत्योदय योजना के क्रियान्वयन का लाभ देश के सभी वर्ग, समुदाय, समाज के लोगों को मिल रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। देश में विभिन्न क्षेत्रों सभी वर्ग व समुदाय के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। इसका लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है। इसके पूर्व डॉ. रमन सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम अंजारा मेें सुबह प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। इस अवसर पर उनके विधायक प्रतिनिधि पूर्व मंत्री, वरिष्ठ भाजना नेता लीलाराम भोजवानी सहित पार्टीजन व वरिष्ठ नेता सहित पार्टीजन व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button