देश

उत्तराखंड में प्रचार के लिए पहुंची प्रियंका गांधी से मिले स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल साथ में रहे बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे

(शशि कोन्हेर) : आज उत्तराखंड प्रदेश के नैनीताल जिले की हल्द्वानी में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का आगमन हुआ। उन्होंने उत्तराखंड स्वाभिमान रैली को संबोधित किया और जनता से आशीर्वाद की अपील की। वही लोगों से कांग्रेस की सरकार बनाने का अनुरोध किया। इस मौके पर उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए गए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव, प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे तथा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव पंकज सिंह भी इस मौके पर मंच पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button