देश

मेगा ऑक्शन में कौन से दो नामी खिलाड़ी अनसोल्ड रह गये, वहीं किसकी कितनी लगी बोली..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली,। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन का आज पहला दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। इस बार निलामी में 10 टीमें हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स दो नई फ्रेंचाइजी पहली बार इसका हिस्सा हैं। पहले 590 खिलाड़ियों की निलामी होनी थी, लेकिन अब कुल 600 खिलाड़ियों की होगी। बोर्ड क्रिकेट कंट्रोल आफ इंडिया (BCCI) ने 10 खिलाड़ियों का नाम आक्शन रजिस्टर में जोड़ा है। आइपीएल मेगा आक्शन से जुड़े हर अपड़ेट के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ

Advertisement
Advertisement

IPL Mega Auction 2022 UPDATES

Advertisement

डवेन ब्रावो को चेन्नई ने खरीदा

Advertisement

कैरेबियाई आलराउंडर डवेन ब्रावो का बेस प्राइस दो करोड़ है। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4.4 करोड़ में अपने नाम किया।

सुरेश रैना और स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रहे

दो करोड़ बेस प्राइस वाले सुरेश रैना अनसोल्ड रह गए। किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि, बाद में भी उनके लिए बोली लग सकती है। आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। इनका भी बेस प्राइस दो करोड़ था।

देवदत्त पड्डीकल को राजस्थान ने खरीदा

देवदत्त पड्डीकल को खरीदने में चेन्नई, राजस्थान, आरसीबी और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। दो करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को 7.75 करोड़ में राजस्थान रायल्स ने अपने साथ जोड़ा।

चेन्नई ने राबिन उथप्पा को खरीदा, गुजरात के हुए जेसन राय

राबिन उथप्पा को दो करोड़ की बेस प्राइस में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने साथ जोड़ा। किसी और ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। जेसन राय को दो करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। डेविड मिलर अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस एक करोड़ था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button