बिलासपुर

FIR के बाद हड़ताल समाप्त, सीएसपी स्नेहिल साहू की बातचीत के बाद, माने सफाई कर्मचारी

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – अखिरकार लायंस कंपनी के मैनेजर शैलेन्द्र सिंह के खिलाफ सिविल लाइन थाने मे अपराध दर्ज हो गया। 5 दिनों तक अपने हक़ और स्वाभिमान के लिए सडक पर उतरकर लड़ाई लड़ने वाले कर्मचारियों की जीत हुई। मामला दर्ज होने के बाद सफाई मित्रो ने हड़ताल समाप्त कर दी।

निगम मे सफाई का ठेका देख रही लायंस कंपनी के मैनेजर शैलेन्द्र सिंह के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने महिला सफाई कर्मचारियों से अभद्रता और गाली गलौच करने के मामले मे अपराध दर्ज कर लिया है। शनिवार को सफाई कर्मचारियों से बातचीत के लिए सीएसपी कोतवाली स्नेहिल साहू को भेजा गया। नतीजा सार्थक निकला। सफाई कर्मचारियों ने मांगे पूरी होने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी।

सफाई कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लायंस कंपनी ने अपने मैंनेजर शैलेन्द्र सिंह को हटा दिया हैं। महिलाओ का आरोप है की मैनेजर का बर्ताव उनके प्रति ठीक नहीं है। इधर मामले मे जाँच के बाद आगे और भी धारा जोड़ने की तैयारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button