बिलासपुर

विधानसभा चुनाव-2023 में बड़ी जिम्मेदारी निभाने तैयार रहे युवा मोर्चा : धरम, भाजपा की पाठशाला है युवा मोर्चा : अमर


(शशि कोन्हेर) :बिलासपुर। नई उमंग एवं पूरी ऊर्जा के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे है। मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूॅ। उक्त उद्गार छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आज भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के प्रथम बिलासपुर आगमन के दौरान आयोजित युवा मोर्चा की बैठक में कही। श्री कौशिक ने कहा कि आगामी 2023 के होने वाले विधानसभा चुनाव में मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए मुस्तैद रहना होगा। इसके लिए मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की अपनी भूमिका एवं कार्यप्रणाली पर कसावट लाना होगा। श्री कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस पार्टी है और उसके आप कार्यकर्ता है।

Advertisement


इसी कड़ी में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनेक मोर्चा प्रकोष्ठ कार्य कर रहे है जिसमें युवा मोर्चा संगठन कार्य कर रहा है। युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता की यह प्रथम पाठशाला है इसे अगर पास कर लेते हैं। तो आगे भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौपी जाती है।
मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि राजनीति में लोहा मनवाने वाली बात वही करता है जिसका संगठन, कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ काम करता है। उसी तरह युवा मोर्चा में वह ताकत है वह माद्दा है जो राजनीतिक वातावरण को बदल सकता है। मोर्चा का मंडल अध्यक्ष ही को ले अगर मंडल अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं को एक आव्हान करता है तो किसी भी कार्य या अन्य संगठनात्मक कार्य हेतु तो तत्काल कार्यकर्ता उचित स्थान पर एकत्र हो जाये, ऐसे कार्य करते हुए अपने संगठन को मजबूत बनाना है। प्रदेश भाजपा का हर मोर्चा प्रकोष्ठ पूरी इमानदारी के साथ काम कर रहा है मैं बधाई देता हूॅ और साथ ही एक आव्हान करता हूॅ कि अब समय कम है 2023 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है इसके पहले प्रदेश की भूपेश सरकार के काले कारनामें युवा मोर्चा को जन-जन तक पहुॅचाना है।
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू को बिलासपुर आगमन पर बधाई देते हुए कहा कि युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे है। प्रदेश संगठन द्वारा जो भी कार्यक्रम दिये जाते है उसे पूरी इमानदारी के साथ निभाते आ रहे है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि आने वाले दिनों में बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं को तैयार रहना है। आगामी विधानसभा चुनाव होने है प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। प्रदेश में माफियाओं का राज है प्रदेश की जनता इस सरकार के कार्यो से बहुत नाराज है। कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने के लिए प्रदेश की जनता तैयार बैठी है।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से सीधे रूबरू होकर परिचय प्राप्त करते हुए आव्हान किया कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा संगठन को जो दायित्व सौपा है उसमें और ज्यादा खरा उतरना है एक-एक बूथों पर मोर्चा के संगठन को मजबूत बनाना है। एक-एक कार्यकर्ता 10-10 युवाओं को जोडने का काम प्रारंभ कर दीजिए। क्योंकि सबसे ज्यादा युवा इस कांग्रेस सरकार से खफा हैं। जितने वादे इन लोगों ने किए थे वह सभी ढोल के पोल निकले।
बैठक का संचालन दीपक शर्मा व सौरभ कौशिक एवं आभार तिलक देवांगन ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, चिंटु राजपाल, दीपक सिंह ठाकुर, कोमल सिंह, हेमंत शेवलानी, विपिन साहू, सुमित प्रताप, अभय जायसवाल, अनमोल झा, रितेश अग्रवाल, नितिन पटेल, सिद्धार्थ शुक्ला, केतन सिंह, राहुल सराफ, निक्कू चौबे, सौरभ कौशिक, तिलक देवांगन, दीपक शर्मा, रोशन सिंह, टीका साहू, इंशु गुप्ता, वैभव जायसवाल, मनीष पाठक, छत्रपाल सिंह, अनुभव शुक्ला, लक्ष्मीकांत शास्त्री, हरिकेश गुप्ता, विवेक ताम्रकार, किसान सोनी, नीरज यादव, रूपेश दुबे, दीपक साहू, यश देवांगन, आशीष तिवारी, अल्पेश द्विवेदी, आदित्य तिवारी, विशाल मिश्रा, संदीप केशरी, ओंकार पटेल, सुनिल साहू, कुंदन दीवान, निखिल श्रीवास, अंकित पाल, लखन वाधवानी, आशीष तिवारी, मोनू रजक, महर्षि बाजपेयी, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, ऋषभ चतुर्वेदी, इन्द्रजीत सिंह, अजय यादव, लव श्रीवास, अनीश धीवर, विरेन्द्र अनुरागी, अरविंद साहू, ज्ञानेन्द्र कश्यप, अभिलाश लुनिया, टिकेश्वर कौशिक, नरेन्द्र नायक, तुषार चन्द्राकर, चन्द्रदीप साहू, जितेन्द्र भास्कर सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button