रायगढ़

टावर शिफ्टिंग में लगे मजदूरों को लगा करंट का जोरदार झटका… 4 श्रमिकों की मौत..!

(शशि कोन्हेर) : रायगढ़ – जिले के खरसिया से लगे ग्राम सेन्द्रीपाली और चपले के बीच में आज दोपहर करीब 03:30 बजे टॉवर शिफ्टिंग का काम करते समय बड़ी दुर्घटना हो गई है। हादसे में 4 मजदूरों की मौत और एक दर्जन मजदूर घायल होने की खबर है। दरअसल कम्पनी के द्वारा पुराने टॉवर को काटकर गिराया जा रहा था। इसी दौरान टॉवर हाइ टेंशन तार के सम्पर्क में आ गया और करेंट प्रवाहित होने से काम कर रहे मजदूरों को बहुत जोरदार झटका लगा जिससे 4 मजदूरो की मौत हो गई और लगभग 1 दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button