देश

महिला आयोग ने की माफी की मांग, भाजपा ने मांगा इस्तीफा; नीतीश कुमार के बयान पर हंगामा…….

Advertisement

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं की शिक्षा के महत्व को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की और उनसे माफी मांगने की मांग की। महिला आयोग ने कहा, ”ऐसी टिप्पणियां न केवल प्रतिगामी हैं बल्कि महिलाओं और उनकी पसंद के अधिकारों के प्रति बेहद असंवेदनशील भी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री को इन बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए देशभर की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।”

Advertisement
Advertisement

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री से स्पष्ट माफी की मांग की। उन्होंने कहा, ”इस देश की प्रत्येक महिला की ओर से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में, मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तत्काल और स्पष्ट माफी की मांग करती हूं। विधानसभा में उनकी अभद्र टिप्पणी उस गरिमा और सम्मान का अपमान है जिसकी हर महिला हकदार है।”

Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री ने जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए राज्य विधानसभा में एक विवरण रखा कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संबंध बनाने से रोक सकती है।

Advertisement

भाजपा ने नीतीश का मांगा इस्तीफा
भाजपा ने मंगलवार को जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं की शिक्षा के महत्व से जुड़ी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी की आलोचना करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनकी टिप्पणी को नारी के प्रति सर्वाधिक द्वेषपूर्ण, अश्लील और पितृसत्तात्मक करार दिया। तल्ख प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ”विधानसभा के अंदर नीतीश कुमार द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा सर्वाधिक अश्लील, अभद्र, स्त्रियों के प्रति सर्वाधिक द्वेषपूर्ण, लैंगिक और पितृसत्तात्मक है।” उन्होंने कहा, ”यह बिहार के मुख्यमंत्री की मानसिकता है। कल्पना कीजिए कि अगर बिहार विधानसभा में ऐसी भाषा बोली जाती है तो बिहार की महिलाओं की क्या दुर्दशा होगी।” उन्होंने नीतीश के इस्तीफे की मांग की।

भाजपा ने नीतीश कुमार पर प्रजनन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बोलकर राज्य की महिलाओं को शर्मिंदा करने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक गायत्री देवी और स्वीटी हेम्ब्रम ने कहा, ”मुख्यमंत्री पर उम्र हावी हो गई है और ऐसा लगता है कि उन्होंने मर्यादा खो दी है।” वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सम्राट चौधरी ने कहा, ”नीतीश कुमार ने बिहार की 6.5 करोड़ महिलाओं को शर्मसार किया है। मैं उनसे हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि कोई भी बात बोलने से पहले उन्हें इसका ध्यान रखना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं।”

उन्होंने दावा किया, “यह पहली बार नहीं है जब सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री का व्यवहार अविवेकपूर्ण रहा है। मुझे लगता है कि बिहार में मां-बहनें अब नीतीश कुमार की सभा में जाने से कतराएंगीं।”

तेजस्वी का मिला साथ
हालांकि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री कुमार का बचाव करते हुए कहा, ”मुख्यमंत्री ने जो भी कहा है, उसे सही परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए। इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। ये बातें स्कूलों में बच्चों को यौन शिक्षा के हिस्से के रूप में बतायी जाती हैं।” कांग्रेस विधायक नीतू देवी ने भी कहा कि मुख्यमंत्री ने बुरे इरादे से नहीं बोला। उन्होंने कहा, ”वह एक साधारण बात कहने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भाजपा इसको लेकर शरारत कर रही है।”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button