छत्तीसगढ़

बिलासपुर के भाजपा नेता झारखंड में कर रहे जमकर प्रचार….

Advertisement

प्रदेश में लोकसभा चुनाव पूर्ण होने के बाद बिलासपुर संभाग के भाजपा नेताओं को झारखंड राज्य की जिम्मेदारी सौपी गई है जो छठवें चरण में होने वाले विभिन्न लोकसभाओ में मोर्चा सम्हाले हुए हैं .

Advertisement

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह सौरभ सिंह डा कृष्णमूर्ति बांधी की ड्यूटी जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में लगाई गई है .

Advertisement

जिनके द्वारा लगातार बैठकें शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ता संपर्क सहित मोटर साइकिल रैली के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी विद्युत शरण महतो के पक्ष में वातावरण तैयार किया जा रहा है इस विषय में जानकारी देते हुए श्री सवन्नी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भांति झारखंड में भी भाजपामय वातावरण है.

यहां की जनता श्री मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते देखना चाह रहे हैं यहां भ्रष्टाचार एक प्रमुख मुद्दा है वर्तमान राज्य की सरकार की क्रिया कलापों की वजह से विकास कार्य बाधित हुई है .

जिसे लेकर लोगो में सोरेन सरकार के विरुद्ध नाराजगी है छठवें चरण के मतदान में हम झारखंड की सभी सीटों पर कमल खिलाने जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button