बिलासपुर

कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत आज पुलिस ने महापौर रामशरण यादव के वार्ड में लगाई जन चौपाल…..

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के मार्गदर्शन में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत हर वार्ड में जन चौपाल लगाने का सिलसिला निरंतर पूरी गरिमा के साथ चल रहा है। आज इसके तहत बिलासपुर पुलिस थाना सिविल लाइन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 (राजेंद्र नगर जो महापौर श्री राम शरण यादव का अपना वार्ड है) में जनचौपाल आयोजित करने पहुंची। इस आयोजन में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर स्वयं उपस्थित रहीं। उनके साथ वार्ड के पार्षद और बिलासपुर नगर के प्रथम नागरिक महापौर श्री रामचरण यादव ने स्वयं उपस्थित रहकर जन चौपाल के इस पूरे आयोजन की मेजबानी की। इस आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल द्वारा जिले के समस्त वार्डों में अपराधों की रोकथाम और आम जनता के सहयोग हेतु कम्युनिटी पुलिसिंग की बिलासपुर पुलिस की योजना के बारे में उपस्थित लोगों को पूरी जानकारी दी गई।

यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी इस दौरान मौजूद रहकर जनता की यातायात से जुड़ी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए आश्वस्त किया। जन चौपाल में निरीक्षक और थाना प्रभारी सिविल लाइन परिवेश तिवारी और उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने क्षेत्र के अब जयनगर प्रियदर्शनी कॉलोनी भारतीय नगर तथा अन्य क्षेत्रों में आम जनता से रूबरू होकर उनकी शिकायतों को सुनकर तत्काल निराकरण की पहल की गई। वही बीट प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव एवं थाने के अन्य स्टाफ से जन चौपाल में मौजूद लोगों का परिचय करा कर एक समन्वय के साथ वार्ड के संवेदनशील क्षेत्र में आम जनता के सहयोग से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। आज के इस आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button