देश

क्या अब आम आदमी पार्टी को मिल पाएगा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा..?

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – देश में फिलहाल तीन तरह की पार्टियां हैं, राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और क्षेत्रीय पार्टियां। भारत में अभी 7 राष्ट्रीय पार्टियां हैं, जबकि राज्य स्तरीय दल 35 और क्षेत्रीय दलों की संख्या करीब साढ़े तीन सौ है। किसी दल को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए तीन शर्तें तय है, जिनमें कम के कम एक शर्त पूरा करने पर किसी पार्टी को राष्ट्रीय होने का दर्जा मिल जाता है।

राष्ट्रीय पार्टी बनने की तीन शर्तें –

  1. कोई पार्टी तीन राज्यों के लोकसभा चुनाव में 2 फीसद सीटें जीते,
  2. 4 लोकसभा सीटों के अलावा कोई पार्टी लोकसभा में छह फीसदी वोट हासिल करे या विधानसभा चुनावों में कम से कम चार या इससे अधिक राज्यों में छह फीसदी वोट जुटाए।
  3. कोई पार्टी चार या इससे अधिक राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी के रूप में मान्यता रखे।

इन तीन शर्तों में जो पार्टी एक शर्त भी पूरा करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलता है।

क्या आप को मिलेगा ये दर्जा
पंजाब में सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है, दिल्ली में लगातार दो चुनाव में रिकार्ड जीत हासिल करने के बाद पिछले दो महीने में हुए देश के पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में स्थापित होने का मौका दिया।

‘आप’ यदि दूसरा मानदंड पूरा करती है यानी यदि वह पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में कम से कम 6 फीसदी वोट हासिल करती और लोकसभा में उसके चार सांसद होते तो राष्ट्रीय पार्टी बनने का उसका सपना पूरा हो सकता था। लेकिन अभी अंतिम नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन रुझानों के मुताबिक आप ने इन चुनावों में पंजाब को छोड़कर कहीं और अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।

‘आप’ को पंजाब में 42.06 %, गोवा में 6.77 % और उत्तर प्रदेश में 0.38 % वोट मिले।

वहीं लोकसभा में उसके केवल एक ही सांसद है, जो अब पंजाब के मुख्यमंत्री बनने पर संसद से इस्तीफा देंगे। 2019 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी केवल एक सीट जीत सकी थी। पंजाब के संगरूर से भगवंत मान ने ये जीत हासिल की।

एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त होने के लाभ
एक राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त होने का लाभ चुनाव पार्टी को आरक्षित चुनाव चिन्ह के रूप में मिलता है।

नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों के प्रस्तावकों की संख्या बढ़ सकती है।

राष्ट्रीय मीडिया पर फ्री एयरटाइम मिल जाता है।

अभी कितना राष्ट्रीय पार्टी
देश की राष्ट्रीय पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, नेशलिस्ट कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button