देश

क्या, आज अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगे, कैप्टन अमरिंदर सिंह

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज चंडीगढ़ के होटल हयात रीजेंसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने मंगलवार को ट्विटर पर यह घोषणा की थी। ठुकराल ने यह भी कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का फेसबुक सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

कयास लगाए जा रहे हैं कि अमरिंदर सिंह अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा कर सकते हैं।

Advertisement

19 अक्टूबर को सिंह ने घोषणा की थी कि वो जल्द ही अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। ठुकराल ने ट्वीट कर कहा था कि अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब के भविष्य की लड़ाई जारी है। एक साल से अधिक समय से अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हमारे किसानों सहित पंजाब और उसके लोगों के हितों की सेवा के लिए जल्द ही अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा करेंगे। अगर किसानों के आंदोलन को किसानों के हित में सुलझाया जाता है तो 2022 के पंजाब चुनाव में बीजेपी के साथ सीट समझौते की उम्मीद है। समान विचारधारा वाले दलों- अकाली समूहों, विशेष रूप से ढींडसा और ब्रह्मपुरा के साथ गठबंधन किया जा सकता है। साथ ही समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button