छत्तीसगढ़

कोरबा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं स्वर्गीय राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा को सफेद कपड़ो से क्यों ढका गया..?

(शशि कोन्हेर) : आज कोरबा में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की आमसभा जैसी उम्मीद थी, वैसी ही सफल हुई। गृहमंत्री कोरबा आने के बाद सर्वमंगला मंदिर फिर आम सभा और उसके बाद भाजपा नेताओं की बैठक लेकर वापस रवाना हो गए। कोरबा के भाजपा कार्यकर्ता और नेता तो इसी कार्यक्रम को लेकर व्यस्त थे।

Advertisement

लेकिन उधर शहर के पूरे लोग आज ही कोरबा में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा को सफेद कपड़ो से ढंके देख काफी हैरत में थे। यह नजारा देखकर सभी असमंजस में थे। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा था कि आज देश के दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों की प्रतिमाओं को सफेद कपड़ो से ऊपर से नीचे तक क्यों ढाका गया।

Advertisement
Advertisement

कुछ लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरबा आगमन से इसे जोड़ कर  देख रहे थे। लेकिन उन्हें भी केंद्रीय गृह मंत्री के कोरबा आगमन और दो पूर्व प्रधानमंत्रियों की आदमकद प्रतिमा को सफेद कपड़े उठाकर जाने के बीच कोई अन्तर्सम्बन्ध समझ में नहीं आ रहा था। बहर हाल अब कोरबा नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी यह बताएंगे कि ऐसा क्यों हुआ..?

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button