खेल

सूर्य कुमार के शतक के आगे श्रीलंका हुआ ढेर…भारत ने 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

Advertisement

भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में 91 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। उसने मुंबई में खेले गए पहले मैच में भी जीत हासिल की थी। श्रीलंका को इकलौती जीत पुणे में मिली थी। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में लंकाई टीम 16.4 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई।सूर्यकुमार ने शतक लगाया। जिसके बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।

Advertisement
Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना तीसरा शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 45 गेंद पर अपना शतक लगाया। सूर्या ने पिछले साल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था। वह टी20 में भारत के लिए तीन शतक लगाने दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा के नाम हैं। रोहित ने टी20 में चार शतक लगाए हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button