देश

कपिल सिब्बल के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को, कांग्रेस के ही, किन नेताओं ने कहा, शर्मनाक..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – कपिल सिब्बल के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को गरमा दिया है। दरअसल कपिल सिब्बल ने प्रेस वार्ता में कहा था कि कांग्रेस में कोई स्थाई अध्यक्ष नहीं है और उन्हें नहीं मालूम कि पार्टी के फैसले कौन ले रहा है..? सिब्बल के बयान का वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने चिट्ठी लिखकर समर्थन किया। वहीं सिब्बल के इस बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उनके दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचकर उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना को कांग्रेस के दो सांसदों शशि थरूर और मनीष तिवारी ने गलत करार दिया। मनीष तिवारीने कांग्रेस ट्वीट किया की कार्यकर्ताओं ने कपिल सिब्बल के घर पर कार को नुकसान पहुंचाया। कुछ लोग कार के ऊपर खड़े हो गए जिससे कार की बॉडी पिचक गई। वही लोगों ने घर के अंदर और बाहर टमाटर फेंके। मनीष तिवारी कहते हैं अगर यह गुंडागर्दी नहीं है तो और क्या है..? इसके कुछ देर बाद शशि थरूर ने मनीष तिवारी के ट्वीट को रिट्विट करते हुए कहा कि यह व्यवहार शर्मनाक है। हम सभी कपिल सिब्बल को एक सच्चे कांग्रेसी के तौर पर जानते हैं। जिन्होंने कांग्रेस के लिए कई केसों में अदालत में पैरवी की है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button