बिलासपुर

गायत्री परिवार का जयंती जनसंपर्क अभियान में क्या-क्या कार्यक्रम होंगे….

Advertisement

बिलासपुर – (उषा सोनी) – शाांतिकुंज हरिद्बार के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर जन संपर्क अभियान शुरु हो गया है। जिसे लेकर 19 से 24 सितम्बर 2021 तक बिलासपुर जिला के सभी ब्लाक में शान्तिकुञ्ज की टोली का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को मस्तूरी ब्लाक के गायत्री प्रज्ञापीठ चिल्हाटी एवं मस्तूरी दोनों जगहों पर संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें लोगों की भागीदारी रही। सभी लोगों ने उल्लास के साथ गुरुदेव के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement


शान्तिकुंज हरिद्बार के स्वर्ण जयंती वर्ष जन संपर्क अभियान के टोली नायक पूरन चन्द्राकर के द्बारा कार्यक्रम का स्वरूप एवं जन-जन में गायत्री और यज्ञ कैसे पहुंचे? हमारी जिम्मेदारी क्या हो सकती है? इस विषय पर विचार गोष्ठी संपन्न हुई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों को गायत्रीमय बनाने एवं यज्ञ को घर-घर में स्थापित करने का संकल्प लिया।
विचार गोष्ठी में शान्तिकुंज से पहंुचे तपेश्वर शांडिल्य ने संगीत के साथ प्रज्ञा गीत सुनाया। टोली के साथ जिला रायगढ़ से समयदानी के रूप में गुंजेश्वर प्रसाद ईजारदार साथ दे रहे हैं। उक्त जानकारी जिला समन्वयक गायत्री परिवार बिलासपुर,नंदिनी पाटनवार ने दी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button